Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में कैसे हुई शुरू हिंसा और कैसे इसकी आंच गुरूग्राम तक पहुंची? देखिए पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 1, 2023, 10:47 PM IST

हरियाणा के नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस को रोकने की कोशिश कर कारों में आग लगा दी। इस दौरान होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना में भी हिंसा भड़क गई, मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही, निकटवर्ती गुरुग्राम जिले के सोहना में उग्र भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क पर घंटों तक आवागमन को बाधित रखा।हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस ने नूंह के एक शिव मंदिर से लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इनमें श्रद्धालु और वे लोग शामिल थे जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान वहां शरण ली थी।

NUH Violence

नूंह और गुरुग्राम जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

नूंह और गुरुग्राम जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं, एहतियात के तौर पर गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को मंगलवार को बंद करने का आदेश दिया गया। विज ने कहा कि एक व्यक्ति को नूंह के अस्पताल में मृत लाया गया जबकि 16 अन्य का उपचार किया जा रहा है।

End of Feed