NSA अजीत डोभाल ने की म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात, आज पीएम मोदी से मिलेंगे आंग ह्लाइंग

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

Ajit Doval meets Myanmar President: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने रविवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए आंग ह्लाइंग सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापार, संपर्क, सीमा सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित व्यापक वार्ता करेंगे।

Myanmar president

अजीत डोभाल ने की म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात (Photo: X)

संसदीय चुनावों के बाद आंग ह्राइंग की भारत यात्रा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। म्यांमार के संसदीय चुनावों के बाद राष्ट्रपति बनने के दो महीने से भी कम समय में आंग ह्लाइंग की भारत यात्रा हो रही है।

End of Feed