देश

आज यूपी, दिल्ली और समेत 19 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, बारिश और आंधी के साथ 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Image

IMD का मौसम अपडेट (AI Image)

Today's Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। आज यूपी, दिल्ली और समेत 19 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है, इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। मई के आखिरी हफ्ते में मौसम में बदलाव हुआ है और ये सिलसिला जून की शुरुआत में भी जारी रहने संभावना है।

19 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने 1 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, बारिश और आंधी के साथ 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लोगों को सावधानी बरतने को को कहा गया है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। 1 जून को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नगालैंड के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले कुछ दिन राहत भरे

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन राहत भरे रहेंगे। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तेज गरज के साथ बारिश की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में एक जून के लिए तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार-झारखंड में भी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। यहां 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

लोगों को मिले थे मोबाइल अलर्ट

शनिवार शाम को दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को आपातकालीन मोबाइल अलर्ट प्राप्त हुए, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों में गरज, बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश की 'अत्यंत गंभीर चेतावनी' जारी की थी। आईएमडी ने दिल्ली के कई हिस्सों को रेड अलर्ट पर रखा, जिसमें 100 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया गया था। नोएडा को भी रेड अलर्ट पर रखा गया, जबकि गाजियाबाद ऑरेंज अलर्ट पर बना रहा। मौसम प्रणाली ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, हालांकि अधिकारियों ने निवासियों को गंभीर तूफान और तेज हवाओं के खतरे के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें