'वतन प्रेम योजना' से बदल रही गुजरात के गांवों की तस्वीर, प्रवासी भारतीयों के योगदान से हो रहा विकास

Vatan Prem Yojana: गुजरात के ग्रामीण परिदृश्य में राज्य सरकार की 'वतन प्रेम योजना' के कारण अहम बदलाव देखने को मिल रहा है। खेड़ा जिले में खडाल गांव के सरपंच फूलसिंह जाला ने बताया कि इस योजना से गांव को लाभ मिला है, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने 72 लाख रुपये दान दिए जिससे गांव में अब एक नया स्कूल है, जो लगभग 400 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है

Vatan Prem Yojana: गुजरात के ग्रामीण परिदृश्य में राज्य सरकार की 'वतन प्रेम योजना' के कारण अहम बदलाव देखने को मिल रहा है। 'वतन प्रेम योजना' अप्रवासी भारतीयों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत अपने मूल गांवों के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

gujarat villages

गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कब हुई थी वतन प्रेम योजना की शुरुआत?

वतन प्रेम योजना की शुरुआत 2021 में की गई थी और इसमें गुजराती मूल के प्रवासी भारतीयों को उनके पैतृक गांवों में स्कूलों के नवीनीकरण और बुनियादी ढांचों से जुड़े अन्य कामों के लिए स्वेच्छा से धन देने के प्रावधान हैं। खेड़ा जिले में खडाल गांव के सरपंच फूलसिंह जाला ने बताया कि इस योजना से गांव को लाभ मिला है, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में।

End of Feed