देश के इस राज्य में लिथियम भंडार की मौजूदगी का चला पता, ऐसे बदल सकती है देश-प्रदेश की किस्मत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 4, 2023, 04:10 PM IST

भारत में लिथियम भंडार की खोज कोई नई बात नहीं है। इसे पहली बार 1999 में जम्मू और कश्मीर में खोजा गया था, लेकिन तब लिथियम का इस कदर इस्तेमाल नहीं होता था और इसकी मांग भी नहीं थी।

Lithium Reserves: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और कर्नाटक में लिथियम भंडार की खोज के महीनों बाद अब बताया जा रहा है कि झारखंड में भी इस खनिज का भंडार मिला है। छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल से घिरा ये पूर्वी राज्य पहले से ही यूरेनियम, अभ्रक, बॉक्साइट, ग्रेनाइट, सोना, चांदी, ग्रेफाइट, मैग्नेटाइट, डोलोमाइट, फायरक्ले, क्वार्ट्ज, फेल्डस्पार, लोहा, तांबा (भारत का 25 प्रतिशत), कोयला (भारत का 32 प्रतिशत) के भंडार के लिए जाना जाता है।

Lithium found in Jharkhand

प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (NMET) ने झारखंड के कोडरमा और गिरिडीह में इस खनिज के बड़े भंडार की मौजूदगी की खोज की है। पूर्वी सिंहभूम और हज़ारीबाग में लिथियम खनन की संभावना तलाशने पर भी काम चल रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएमईटी को जियोकेमिकल मैपिंग के जरिए कोडरमा के तिलैया ब्लॉक और उसके आसपास सीज़ियम और अन्य कीमती खनिजों की मौजूदगी भी मिली है।

End of Feed