देश

गुजरे जमाने की बात हो जाएगी CT Scan और MRI! AI के जरिए Eye Scan से पता चल जाएगी बीमारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2023, 08:37 PM IST

दिल के दौरे या स्ट्रोक के जोखिम को जानना जल्द ही आंखों की जांच जितना आसान हो सकता है। Google और उसके स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी शाखा के शोधकर्ताओं ने ने पाया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आई स्क्रैन (Eye Scan) के जरिए दिल के संकेतों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं।

Image

गूगल AI के जरिए बीमारी की हो सकेगी पहचान

Photo : BCCL

इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की हर ओर चर्चा है। कई कंपनियां इस पर काम कर रही हैं। गूगल भी इस मामले में पीछे नहीं है और उसने भी अपना AI बना लिया है। इसी को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि AI के जरिए भविष्य में बीमारियों का भी पता लगाया जा सकेगा।

आई स्कैन के जरिए ह्रदय रोग की पहचान

दिल के दौरे या स्ट्रोक के जोखिम को जानना जल्द ही आंखों की जांच जितना आसान हो सकता है। Google और उसके स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी शाखा के शोधकर्ताओं ने ने पाया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आई स्क्रैन (Eye Scan) के जरिए दिल के संकेतों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं।

क्या कहा सुंदर पिचाई ने

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि AI कई क्षेत्रों में अपना प्रभाव दिखाने जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य का क्षेत्र एक है। हमने रिसर्च में पाया है कि आई स्कैन के जरिए, रेटिना के माध्यम से ह्रदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सकता है। हम इस पर और काम कर रहे हैं।

गुजरे जमाने की बात हो जाएगी CT स्कैन

आज की तारीख में ह्रदय संबंधी रोगों के लिए सीटी स्कैन, MRI और एक्सरे जांच महत्वपूर्ण है, लेकिन जब AI के जरिए इन रोगों की पहचान होने लगी तो ये जांच गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। हालांकि अभी इस पर रिसर्च चल रहा है, कब तक यह टेक्नोलॉजी आम लोगों के लिए उपलब्ध हो पाएगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!