देश

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह; प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Holi 2025: उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) ने बुधवार को होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। होली मिलन समारोह में रंगों के साथ उल्लास का माहौल रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Image

होली मिलन समारोह

Photo : Times Now Digital

Holi 2025: उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) ने बुधवार को होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके योगदान को सम्मानित करना था।

महिला कर्मचारियों हुईं शामिल

कार्यक्रम में उत्तरीय रेलवे के विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। महामंत्री बी. सी. शर्मा ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस द्वारा सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण आयोजित किया गया, साथ ही महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Holi milan program

होली मिलन कार्यक्रम

होली मिलन समारोह में रंगों के साथ उल्लास का माहौल रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति को मजबूत करने और उनके अधिकारों व सम्मान को बढ़ावा देने का सकारात्मक संदेश दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article