Heatwave Update: उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार, आसमान से बरस रही आग, 24 मई तक राहत के आसार नहीं

Heatwave Update: कुछ शहरों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। जानिए अपडेट...

North India Heatwave: उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है और आसमान से आग बरस रही है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने कई राज्यों मे लू का अलर्ट जारी किया है। 24 मई तक इससे राहत मिलने के आसार नहीं है।

Heatwave in North India

उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार (AI Image)

तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा

कुछ शहरों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। यूपी के बांदा में कल तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया। एमपी के खजुराहो में 46.5 और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 46.5 और अमरावती में 46.4 डिग्री पहुंच गया है। इसके अलावा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में तापमान 46.2 डिग्री पहुंच गया। कुल मिलाकर इस कदर गर्मी पड़ रही है कि घरों से निकलना भी दूभर हो गया है।

End of Feed