उत्तर भारत पर वायु प्रदूषण की मार, बठिंडा-फरीदकोट में AQI 1200 पार, दिल्ली तीसरे नंबर पर, ये हैं टॉप 10 शहर

प्रदूषण की मार सबसे ज्यादा पंजाब के शहरों पर पड़ी है। बठिंडा 1223 AQI के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। वहीं, राज्य का दूसरा शहर फरीदकोट 1206 AQI के साथ दूसरे स्थान पर है...

North India Air Pollution: दिवाली के अगले ही दिन उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक और जानलेवा स्थिति में पहुंच गया है। AQI.in द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है। पंजाब के बठिंडा में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है, जहां AQI 1223 दर्ज किया गया है, जो सामान्य मानक से करीब 46 गुना अधिक है।

pollution smog delhi

उत्तर भारत में वायु प्रदूषण की मार, हवा हुई जहरीली

पंजाब के दो शहर सबसे ज्यादा प्रभावित

प्रदूषण की मार सबसे ज्यादा पंजाब के शहरों पर पड़ी है। बठिंडा 1223 AQI के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। वहीं, राज्य का दूसरा शहर फरीदकोट 1206 AQI के साथ दूसरे स्थान पर है, जहां वायु प्रदूषण सुरक्षित मानक से 45 गुना ज्यादा दर्ज किया गया है। खेतों में पराली जलाने और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषक कण जमीन के पास ही जमा हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धुंध की मोटी परत जम गई है।

End of Feed