'देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता', चिराग पासवान ने कांग्रेस-आरजेडी को घेरा

चिराग ने कहा, देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता, अगर आपको प्रधानमंत्री के काम और सरकार की नीतियों से कोई समस्या है, तो आप आलोचना कर सकते हैं।

Chirag Paswan: पटना में कांग्रेस की वोटर अधिकारी रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री व एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कांग्रेस और आरजेडी को निशाने पर लिया है। चिराग ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है। भारत जैसे विविधतापूर्ण लोकतंत्र में हर किसी की अपनी राय और वोट होता है, और मतभेदों के कारण भाषाओं की गरिमा को कम नहीं किया जा सकता। भारतीय भाषाओं में शब्दों का इतना अच्छा संग्रह है कि गरिमामय शब्दों का प्रयोग करके तीखे प्रहार किए जा सकते हैं।

Chirag paswan

चिराग पासवान ने आरजेडी-कांग्रेस को घेरा (PTI)

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग बर्दाश्त नहीं

End of Feed