देश

रेल मुसाफिरों के लिए गुड न्यूज, कई वंदे भारत ट्रेनों में अब होंगे ज्यादा डिब्बे, बढ़ेगी सीटें

रेलवे ने यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और वंदे भारत ट्रेनों की भारी मांग को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। वित्त वर्ष 2025-26 (31 जुलाई 2025 तक) की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के आधार पर कई प्रमुख वंदे भारत ट्रेनों की रेक क्षमता में इजाफा किया जा रहा है।

Image

वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ेगी (फोटो - इंडियन रेलवे)

नई दिल्ली: वंदे भारत ट्रेन से सफर करनेवाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर है। अब कई वंदे भारत ट्रेनों में कोचों की संख्या को बढाया जाएगा। लिहाजा अब कोचों के बढ़ने से सीटें भी बढ़ जाएंगी।

रेल मंत्रालय ने तय किया है कि 3 मौजूदा 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों को 20 कोच में बदला जाएगा, वहीं 4 अन्य 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों को 16 कोच में अपग्रेड किया जाएगा। इससे अधिक यात्रियों को जगह मिलेगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

अपग्रेड होने वाली प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:

  • 20631/32 मंगलुरु सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 16 से 20 किया गया ( दक्षिण रेलवे)
  • 20701/02 सिकंदराबाद – तिरुपति 16 से 20 किया गया (दक्षिण मध्य रेलवे)
  • 20665/66 चेन्नई एग्मोर – तिरुनेलवेली 16 से 20 किये गए (दक्षिण रेलवे)
  • 20671/72 मदुरै – बेंगलुरु कैंट 8 से 16 हुए ( दक्षिण रेलवे )
  • 22499/00 देवघर – वाराणसी 8 से 16 (उत्तरी रेलवे)
  • 20871/72 हावड़ा – राउरकेला 8 से 16 हुए ( दक्षिण पूर्व रेलवे)
  • 20911/12 इंदौर – नागपुर 8 से 16 (पश्चिम रेलवे)

इस योजना के तहत जहां एक ओर यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर जिन रूट्स पर कम भीड़ है, वहां से हटाए गए रेक्स का इस्तेमाल नए रूट्स पर वंदे भारत सेवाएं शुरू करने के लिए किया जाएगा। रेल मंत्रालय का यह कदम रेल नेटवर्क को और अधिक कुशल, व्यावसायिक और जनहितकारी बनाने की दिशा में कदम है

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article