उच्चतम विकास दर वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है भारत- बेनेट यूनिवर्सिटी में बोले नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर माइकल स्पेंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 10:53 PM IST

प्रोफेसर स्पेंस के साथ अर्थशास्त्र और वैश्विक नीति के क्षेत्र के दो अन्य दिग्गज भी बेनेट विश्वविद्यालय पहुंचे थे। इंस्टीट्यूट फॉर न्यू इकोनॉमिक थिंकिंग (आईएनईटी) के अध्यक्ष प्रोफेसर रोहिंटन मेधोरा और आईएनईटी के अध्यक्ष डॉ. रॉब जॉनसन।

महान अर्थशास्त्री प्रोफेसर माइकल स्पेंस ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 2001 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रोफेसर माइकल स्पेंस सोमवार को बेनेट यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। जहां उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय सबसे अधिक संभावित विकास दर वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था भारत है। स्पेंस ने यह भी कहा कि भारत ने अब तक दुनिया में सबसे अच्छी डिजिटल इकॉनमी और फाइनेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक विकास कर लिया है। जो एक ओपेन, कंपेटेटिव और एक विशाल क्षेत्र में समान प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा- "यह खुला है, प्रतिस्पर्धी है और विशाल क्षेत्र में निष्पक्ष प्रकार से सेवाएं प्रदान करता है।"

Nobel Prize winner Prof Michael Spence Visits Bennett University

नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर माइकल स्पेंस ने बेनेट विश्वविद्यालय का दौरा किया

प्रोफेसर माइकल स्पेंस ने यह भी बताया कि दुनिया इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक प्रकार का व्यवस्था परिवर्तन का अनुभव कर रही है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास यात्रा पर बात करते हुए प्रोफेसर स्पेंस ने कहा कि 70 साल पुरानी वैश्विक व्यवस्था, महामारी, भू-राजनीतिक तनाव, जलवायु परिवर्तन आदि के कारण टूट रही है।

End of Feed