देश

Arjun Ram Meghwal: 'किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा, जिसकी जो ताकत है वो बनी रहेगी', महिला आरक्षण बिल पर बोले मेघवाल

Arjun Ram Meghwal: मेघवाल ने कहा, 'मुझे गर्व, हर्ष और रोमांच की अनुभूति होती है। आज का दिन संसदीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षर में लिखा जा रहा है।’ उन्होंने 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि आज उस ऐतिहासिक निर्णय को लागू करने का समय आ गया है।

Image

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।

Women Reservation Bill: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal: )ने महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन संबंधी विधेयक को ऐतिहासिक करार देते हुए बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि प्रस्तावित परिसीमन से किसी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा और जिसकी जो ताकत है वो बनी रहेगी। उन्होंने महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ’संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ’परिसीमन विधेयक, 2026’ और ’संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर अपने विचार रखते हुए सदस्यों का आह्वान किया कि वे इन विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित करें।

    'ऐतिहासिक निर्णय को लागू करने का समय आ गया'

    मेघवाल ने कहा, 'मुझे गर्व, हर्ष और रोमांच की अनुभूति होती है। आज का दिन संसदीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षर में लिखा जा रहा है।’ उन्होंने 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि आज उस ऐतिहासिक निर्णय को लागू करने का समय आ गया है। उन्होंने सरकार की सामाजिक न्याय से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सरकार के पास नीयत और नीति है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को लागू करने से महिलाओं को राजनीतिक न्याय मिलेगा। मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने का प्रावधान है और ऐसे में सीटों की संख्या बढ़कर 815 हो जाएगी।

    Loksabha

    Loksabha

    कलाम के सपने को पूरा किया जा रहा-मेघवाल

    उन्होंने विपक्षी सदस्यों की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि किसी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा। मंत्री का कहना था, 'जो ताकत जिस राज्य की है, वो अभी रहेगी।’मेघवाल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल के महिला आरक्षण से संबंधित एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कलाम के सपने को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'इस ऐतिहासिक संशोधन के पारित होने से भारत विकसित देश बनेगा।’

    'धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण गैर-संवैधानिक'

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि देश में जनगणना की प्रक्रिया जारी है और जातियों के साथ ही यह जनगणना होगी। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण गैर-संवैधानिक है। लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन और परिसीमन से संबंधित तीन विधेयकों को पेश किये जाते समय समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव की कुछ टिप्पणियों का जवाब देते हुए शाह ने ये बातें कहीं।

    Alok Rao
    आलोक कुमार रावauthor

    19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!

    संबंधित खबरें