'नेपाल के साथ सीमा का 98% हिस्सा निर्धारित,विवाद सुलझाने के लिए द्विपक्षीय तंत्र मौजूद'; बालेन शाह के बयान पर भारत का जवाब

विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारत-नेपाल सीमा को लेकर बालेन शाह के बयान, लेबनान में इजरायल के सैन्य अभियान, अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन और भारत-बांग्लादेश के बीच साझा नदियों से जुड़े मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री की ओर से भारत-नेपाल सीमा को लेकर दिए गए बयान के बाद भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने नेपाल के प्रधानमंत्री की टिप्पणियों और इस विषय पर नेपाली विदेश मंत्रालय के बयान का संज्ञान लिया है।

MEA India

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। हालांकि कुछ हिस्सों में अब भी सीमांकन से जुड़े मुद्दे लंबित हैं। उन्होंने बताया कि गंडक नदी के बहाव में समय-समय पर हुए बदलाव के कारण कुछ क्षेत्रों में स्थिति जटिल हुई है।

End of Feed