देश

क्या महाकुंभ मेले के लिए मिलेगी मुफ्त ट्रेन यात्रा सुविधा? वायरल खबरों पर रेलवे ने क्या कहा

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रेलवे के नियमों और विनियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना सख्त वर्जित है और दंडनीय अपराध है। महाकुंभ मेले या किसी अन्य अवसर के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है।

Image

महा कुंभ में क्या मुफ्त ट्रेन यात्रा?

Photo : iStock

Maha Kumbh Mela: रेल मंत्रालय ने बुधवार को उन दावों को निराधार बताकर खारिज कर दिया कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी। रेलवे ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान मौजूद नहीं है। एक बयान में कहा गया, यह भारतीय रेलवे के ध्यान में आया है कि कुछ मीडिया आउटलेट यह दावा करते हुए रिपोर्ट प्रसारित कर रहे हैं कि यात्रियों को महाकुंभ मेले के दौरान मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

बयान में कहा गया, भारतीय रेलवे इन रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है, क्योंकि ये पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रेलवे के नियमों और विनियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना सख्त वर्जित है और दंडनीय अपराध है। महाकुंभ मेले या किसी अन्य अवसर के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है।

इसमें कहा गया है कि भारतीय रेलवे महाकुंभ के दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे ने कहा कि यात्रियों की अनुमानित आमद को प्रबंधित करने के लिए विशेष होल्डिंग क्षेत्रों, अतिरिक्त टिकट काउंटरों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना सहित पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article