महाकुंभ का पानी: UPPCB के जवाब से NGT ने जताई नाराजगी, रिपोर्ट पर उठाए सवाल, लगाई फटकार

यूपीपीसीबी ने कहा कि पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यूपीपीसीबी ने कहा कि नालों के माध्यम से कोई भी प्रदूषित सीवेज सीधे गंगा नदी या यमुना नदी में नहीं छोड़ा जा रहा है।

UPPCB on Sangam Water in Prayagraj-संगम के प्रदूषित पानी के मुद्दे पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने UPPCB की रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी जताई है। एनजीटी ने कहा कि जो रिपोर्ट UPPCB ने दाखिल की वो लेटेस्ट नहीं है। UPPCB की दलील पर NGT ने नाराजगी जताई और कहा कि अगर नदी के किसी भी स्थान पर पॉल्यूशन है उसे प्रदूषण ही माना जाएगा। यूपी सरकार के जवाब से NGT नाराज हुआ और फटकार लगाते हुए कहा कि आपने ऐसी रिपोर्ट दाखिल की है जिसमें कुछ भी लेटेस्ट जानकारी नहीं है।

Maha kumbh

महाकुंभ में प्रदूषित पानी पर रिपोर्ट

UPPCB का दावा कि जहां से सीपीसीबी ने गंगा यमुना में सैंपल लिया वहां पानी प्रदूषित था, लेकिन जहां से हमने लिए वहां पानी साफ था। इसी बात पर NGT नाराज हुआ। यूपी सरकार ने NGT को भरोसा दिलाया कि वो CPCB की रिपोर्ट पर एक्शन लेगा। UPPCB गंगा यमुना में पानी की गुणवत्ता को लेकर एक हफ्ते में लेटेस्ट रिपोर्ट दाखिल करेगा।

End of Feed