'कांग्रेस में योग्य लोगों के लिए कोई जगह नहीं...', भाजपा का मनीष तिवारी पर पलटवार; छिड़ा वॉकयुद्ध

Punjab Politics: भाजपा ने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में ''योग्य व्यक्तियों'' के लिए कोई जगह नहीं है। दरअसल, तिवारी ने कहा था कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व कांग्रेसी नेताओं को ही ढूंढ़ रही है।

Punjab Politics: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस में ''योग्य व्यक्तियों'' के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सरदार केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आलोचना की।

Manish Tewari

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (फाइल फोटो)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ढिल्लों को पार्टी की पंजाब इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। बरनाला से दो बार कांग्रेस के विधायक रह चुके ढिल्लों 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे और बाद में उन्हें पार्टी की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

End of Feed