PM पद के लिए नरेंद्र मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं, NDA में सीटों के बंटवार पर भी बोले जीतन राम मांझी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 11, 2023, 06:38 AM IST

बिहार के पूर्व सीएम और हम नेता जीतन राम मांझी ने एक बार फिर कहा कि देश में पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए में सीटों का बंटवारा होना चाहिए।

प्रधानमंत्री पद को लेकर बिहार के पूर्व सीएम और हम नेता जीतन राम मांझी ने एक बार फिर कहा कि नरेंद्र मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी के अलावा पीएम पद के लिए कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष आपस में लड़ रहे हैं और वे ऐसा करते रहेंगे। पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। लोगों ने एनडीए गठबंधन के पक्ष में अपना वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर जाने के बात की गई है। 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर जाकर सूर्य का अध्ययन कर रहे हैं। जी20 की बैठक करके संसार के नेताओं को यहां बुलाने का काम किया है। आज हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। ऐसा काम नरेंद्र मोदी जी ने कहा क्या है। क्या हिंदुस्तान की जनता इतना कम दिमाग का है। सब लोगों ने सोच लिया है कि एनडीए गठबंधन नके पक्ष में वोट करेंगे। राज्यों में भी और देश में भी।

Jitan Ram Manjhi, Narendra Modi

जीतन राम मांंझी ने पीएम नरेंद्र मोदी तारीफ की।

बिहार के पूर्व सीएम और हम नेता जीतन राम मांझी ने अपने लगातार दिल्ली दौरे पर कहा कि मैं बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलता रहा हूं, लेकिन इस बार मेरा दिल्ली जाना राजनीतिक कारण से नहीं, निजी कारण है। हम उनसे पहले राजनीतिक कारणों से मिले थे कि एनडीए में सीटों का बंटवारा होना चाहिए या सीटों का तालमेल होना चाहिए। चर्चा हुई है कि दशहरा के बाद सभी लोग यहां आएंगे और फिर हर चीज पर चर्चा की जाएगी।

End of Feed