देश

'चाहे जितना फोर्स बुला लें हम नहीं खाली करेंगे आवास', राबड़ी देवी ने CM सम्राट चौधरी को दी खुली चुनौती

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए राबड़ी ने कहा कि वह चाहें तो पूरे बिहार का फोर्स बुला लें फिर भी वह आवास खाली नहीं करेंगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी ने कहा कि सम्राट चौधरी में यदि साहस हैं तो वे उनके सामने आकर दिखाएं।

Image

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी।

Photo : ANI

Rabri Devi : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित अपना आवास खाली न करने पर अड़ गई हैं। आवास खाली करने के बारे में मीडिया के सवाल पर राबड़ी देवी ने शनिवार को कहा कि वह घर खाली नहीं करेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए राबड़ी ने कहा कि वह चाहें तो पूरे बिहार का फोर्स बुला लें फिर भी वह आवास खाली नहीं करेंगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी ने कहा कि सम्राट चौधरी में यदि साहस हैं तो वे उनके सामने आकर दिखाएं।

आवास खाली करने के लिए राबड़ी को मिला है नोटिस

सम्राट चौधरी की सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास को खाली करने के लिए सरकार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के नोटिस पर राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि जितना भी फोर्स भेजना है मेरे सामने भेजिए।

10, सर्कुलर रोड स्थित यह हाई-प्रोफाइल बंगला अब बिहार सरकार के पशु, मत्स्य और डेयरी संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। मंत्री नंदकिशोर राम को जल्द ही इस नए आवास में शिफ्ट होना है, जिसके चलते विभाग अब इस बंगले को खाली कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

बिहार की भवन निर्माण मंत्री ने क्या कहा?

राबड़ी देवी के आवास खाली करने के नोटिस पर बिहार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। मंत्री लेशी सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को साल 2025 के आखिर में ही 39, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास संख्या आवंटित कर दिया गया था। 10, सर्कुलर रोड एक कैबिनेट मंत्री स्तर का बंगला है, इसलिए विभाग ने आधिकारिक तौर पर इसे उनके नाम अलॉट कर दिया। बता दें कि बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार, कोई भी सरकारी बंगला किसी नेता को उसके वर्तमान संवैधानिक पद के आधार पर आवंटित किया जाता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article