क्या कर्नाटक में बुलाई गई विधायक दल की बैठक? कांग्रेस ने दिया बड़ा अपडेट; डिप्टी CM रेस में खरगे के बेटे का भी नाम!

Karnataka Power Tussle: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी अटकलों के बीच बुधवार को कांग्रेस का बड़ा बयान सामने आया। कांग्रेस पार्टी ने साफ किया कि विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है।

Karnataka Power Tussle: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी अटकलों के बीच बुधवार को कांग्रेस का बड़ा बयान सामने आया। कांग्रेस पार्टी ने साफ किया कि विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री पद पर बदलाव को लेकर कहा कि फिलहाल, विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है; अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। साथ ही उन्होंने मीडिया से कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर अटकलें न लगाने का अनुरोध किया।

Shivakumar siddaramaiah

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)

सुरजेवाला का बयान ऐसे समय पर आया है जब मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स चल रही थीं कि शुक्रवार को बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

End of Feed