'तमिलनाडु में विजय से कोई गठबंधन नहीं...', टाइम्स नाउ समिट में अमित शाह ने बताया NDA का चुनावी प्लान

Times Now Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर खुलकर बात की और भरोसा जताया कि राज्य में इस बार एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

Times Now Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ समिट 2026 में तमिलनाडु को लेकर भाजपा की चुनावी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी राज्य में बड़े भाई एआईएडीएमके के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी। टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति अभी भी सीमित है।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह ने क्या कुछ कहा?

अमित शाह ने कहा, ''तमिलनाडु में हमारा काम कम है। वहां पर एआईएडीएमके साथ छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर एनडीए का एक गठबंधन किया है।'' इस दौरान, शाह ने एआईएडीएमके को बड़ा भाई करार दिया और कहा कि भाजपा, एआईएडीएमके को अपना प्रमुख सहयोगी मानते हुए काम करती रहेगी।

End of Feed