आज शाम 5 बजे नीतीश लेंगे शपथ, सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा डिप्टी CM, देखें नई कैबिनेट की पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2024, 01:52 PM IST

Bihar Politics: नीतीश कुमार के साथ 9 विधायक कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

Bihar Politics: बिहार की सियासत पर छाए संकट के बादल छंट चुके हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि महागठबंधन एक बार फिर बिखर गया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। नीतीश कुमार ने रविवार 10 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने जदयू को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान भी कर दिया।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

जानकारी के मुताबिक, इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार भाजपा नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और उन्होंने भाजपा के समर्थन वाला पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज शाम 5 बजे फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

End of Feed