देश

अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- इतिहास में लिखा जाएगा उनका कार्यकाल

अमित शाह ने कहा, नीतीश कुमार पर कभी भी कोई दाग नहीं रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई योजना , नितीश कुमार ने जन जन तक पहुंचाया। नीतीश कुमार जी अब दिल्ली आ रहे हैं। मैं नीतीश कुमार जी का राज्यसभा में आने पर हार्दिक स्वागत करता हूं।

Image

अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ

Photo : PTI

Amit Shah Praises Nitish Kumar: भारतीय जनता पार्टी नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है। नीतीश कुमार के राज्यसभा में नामांकन के दौरान अमित शाह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार जी का राज्यसभा में आने पर हार्दिक स्वागत करता हूं। नीतीश कुमार का ये कार्यकाल इतिहास में लिखा जाएगा। नीतीश कुमार ने बिहार को जंगल राज से निकाला।

अमित शाह ने कहा, नीतीश कुमार पर कभी भी कोई दाग नहीं रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई योजना , नीतीश कुमार ने जन जन तक पहुंचाया। नीतीश कुमार जी अब दिल्ली आ रहे हैं। मैं नीतीश कुमार जी का राज्यसभा में आने पर हार्दिक स्वागत करता हूं। साथ ही अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन जी का भी राज्य सभा में आने पर हम स्वागत करते हैं। NDA के सभी साथी नीतीश कुमार जी का स्वागत करते हैं। उनका कार्यकाल हम हमेशा याद रखेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नबीन ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। साल 2005 से रिकॉर्ड 10 बार मुख्यमंत्री रहे कुमार और नवीन ने बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह के कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर अमित शाह के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और राज्य सरकार के कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

इससे पहले दिन में नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि वह राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे, जिसके साथ ही बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, दो दशकों से अधिक समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा। इसी भरोसे की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की नयी पहचान प्रस्तुत कर पा रहा है।

कुमार ने कहा, संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नयी सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत दिलाने के बाद कुमार के पद छोड़ने के साथ ही अब यह अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता राज्य का नया मुख्यमंत्री बनेगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article