देश

'घर आइए और एक-एक चीज बताइए', विजय चौधरी से बोले नीतीश कुमार; बिहार की राजनीति में बढ़ी सियासी हलचल!

Nitish Kumar and Vijay Chaudhary Meeting: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। जाते समय नीतीश ने विजय चौधरी को शाम में घर आने और 'एक-एक चीज बताने' की बात कही।

Image

नीतीश और विजय चौधरी की मुलाकात का वीडियो वायरल (Photo: @VijayKChy)

Photo : Twitter

Nitish Kumar and Vijay Chaudhary Meeting: बिहार की राजनीति में एक नया वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) के बीच हुई बातचीत ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार सुबह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक विजय चौधरी के पटना स्थित आवास पहुंचे। वहां दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।

घर आकर एक-एक चीज बताइए-विजय से बोले नीतीश

मुलाकात खत्म होने के बाद जब नीतीश कुमार वहां से निकल रहे थे, तब उन्होंने विजय चौधरी से कहा कि शाम में आप घर आएं और "एक-एक चीज बताइए, क्या हो रहा है और क्या नहीं।" यह बातचीत वहां मौजूद पत्रकारों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद बिहार की राजनीति में (Bihar Politics) इस बयान के अलग-अलग मतलब निकाले जाने लगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार का यह बयान सामान्य बातचीत से ज्यादा अहम हो सकता है।

अगले महीने बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही थी। लेकिन आने वाले विधान परिषद चुनाव और सरकार के अंदर चल रही राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नई सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद जदयू की तरफ से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया। विजय चौधरी इस समय सरकार में अहम भूमिका निभा रहे हैं और उनके पास जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी है। बताया जा रहा है कि अगले महीने बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इनमें जदयू कई सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article