JDU में सियासी उठापटक तेज, ललन सिंह का इस्तीफा; अब नीतीश कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 01:11 PM IST

Lalan Singh Resign From JDU President Post: ललन सिंह ने अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंप दिया है। जिसके बाद नीतीश ने ललन सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अब खुद के हाथों में पार्टी की कमान ले ली है। अब से नीतीश कुमार जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Bihar Politics: ललन सिंह ने अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंप दिया है। जिसके बाद नीतीश ने ललन सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अब खुद के हाथों में पार्टी की कमान ले ली है। अब से नीतीश कुमार जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पहले राजीव रंजन (ललन) सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। दिल्ली में जेडीयू दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी ललन सिंह के इस्तीफे पर चर्चा हुई।

Nitish Kumar Lalan Singh JDU

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा।

क्या है ललन सिंह के इस्तीफे की वजह?

दावा किया जा रहा है कि यह कदम इंडिया अलायंस में शीट शेयरिंग के लिए बार्गेनिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार से सीटों पर समझौता कर पाना विपक्षी गठबंधन के लिए आसान नहीं होगा, इसलिए वह INDI गठबंधन से जेडीयू के लिए अधिकतम सीटें लाने की कोशिश करेंगे। जब वे बीजेपी के साथ थे तो उन्हें जितनी सीटें मिलने की उम्मीद थी उतनी सीटों के साथ उनकी सरकार बनी और बीजेपी को उनका ऑफर स्वीकार करना पड़ा था। ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में जेडीयू के कद को मजबूत करने के लिए ये फैसला लिया है।

End of Feed