'मैं दोषी महसूस करता हूं', दिल्ली के प्रदूषण को लेकर नितिन गड़करी ने जताई चिंता, बताया एक्शन प्लान

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित 'टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2024' कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या गंभीर है। इस प्रदूषण को बढ़ाने में गाजीपुर के लैंडफिल का भी हाथ है लेकिन हमने इसकी भी काट निकाल ली है।

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या गंभीर है। इस प्रदूषण को बढ़ाने में गाजीपुर के लैंडफिल का भी हाथ है लेकिन हमने इसकी भी काट निकाल ली है। हम 'वेस्ट से वेल्थ' योजना पर काम कर रहे हैं। नगर निगम के कचरे से पहले मीथेन और फिर इससे हाइड्रोजन बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी योजना नगर निगम के कचरे से सार्वजनिक परिवहन के वाहनों को चलाने की है। इससे दिल्ली के प्रदूषण में कमी आएगी। गडकरी ने ये बातें टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित 'टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2024' समारोह में कहीं।

Nitin Gadkari

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी।

'...यह देखकर मुझे अपराध बोध होता है'

गडकरी ने तंज कसते हुए अंदाज में कहा कि 'आप दिल्ली के प्रदूषण का आनंद पहले से ही उठा रहे हैं तो मुझे इसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है।' दिल्ली के प्रदूषण को 'वास्तव में एक बड़ी समस्या' बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'देश के वायु प्रदूषण का 40 फीसद हिस्सा वाहनों से होता है, यह देखकर उन्हें अपराध बोध होता है। ऐसा इसलिए कि परिवहन मंत्रालय उनके अधीन है।' केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश हर साल 22 लाख करोड़ रुपए का जीवाश्म ईंधन खरीदता है। यह जीवाश्म ईंधन प्रदूषण को और बढ़ाता है। इसलिए जरूरी है कि हम जैव ईंधन और ऊर्जा के अन्य स्रोतों की तरफ बढ़ें।

End of Feed