CJI पर विवादित टिप्पणी कर फंस गए निशिकांत दुबे? अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, की गई है कार्रवाई की मांग

सुप्रीम कोर्ट के वकील अनस तनवीर ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को पत्र लिखकर दुबे के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने की सहमति देने का अनुरोध किया और आरोप लगाया कि दुबे ने शीर्ष अदालत की ‘‘गरिमा को कम करने के उद्देश्य से’’ ‘‘बेहद निंदनीय’’ टिप्पणी की थी।

सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अब फंसते दिख रहे हैं। निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते इस मामले को लेकर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने निशिकांत दुबे द्वारा हाल में शीर्ष अदालत और प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की आलोचना करने के संबंध में दायर याचिका पर मंगलवार को अगले सप्ताह सुनवाई करने पर सहमति जताई। मामले को तत्काल सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शीर्ष अदालत ने सोमवार को एक अन्य याचिकाकर्ता से कहा था कि दुबे की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने के लिए उन्हें अदालत की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

End of Feed