देश

तेल संकट के बीच केंद्र का फैसला क्यों जरूरी? वित्त मंत्री ने बताई एक्साइज कटौती की बड़ी वजह

केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती के फैसले पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जनता के ऊपर बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार ने यह कटौती की है। तेल कंपनियां इस कटौती का फायदा ग्राहकों को देने के बजाय अपने घाटे को कम करने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image

निर्मला सीतारमण।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जनता के ऊपर बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार ने यह कटौती की है। संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में तेल की कीमतों में उछाल आया है। हम कच्चा तेल इम्पोर्ट करते हैं और फिर कई तरह के तेल हम एक्सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में दो बातें थीं। जनता के लिए डीजल या पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ने चाहिए और देश में तेल की आपूर्ति होती रहनी चाहिए, जिससे फ्यूल की कमी न हो। ऐसे में हमने एक्सपोर्ट करने वाले रिफाइनरी पर भी टैक्स लगा दिए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में तेल की आपूर्ति के लिए एक्सपोर्ट करने वाली रिफाइनरी पर टैक्स लगाया है और तेल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार इसका बोझ निर्वहन करेगी जिससे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी न हो।

निर्मला सीतारमण ने बताया कि रामनवमी के दिन पीएम मोदी ने बैठक की। रात में इसकी तैयारी हुई और सुबह संसद में इसकी घोषणा की गई। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर तेल कंपनियों को इसका फायदा न मिलता तो जनता के लिए तेल महंगा हो जाता। तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ सरकार ले रही है, जिससे जनता के लिए तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी। विपक्ष द्वारा तेल की कीमतों में कमी को राजनीति से प्रेरित बताए जाने पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे नीचे जाने का कोई रास्ता नहीं हो सकता है, यह शर्मनाक है।

शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। अब पेट्रोल पर ड्यूटी 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर शून्य कर दी गई है। यह फैसला बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों के असर को कम करने के लिए लिया गया है।

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा है। यह संकट अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट की वजह से बढ़ा है। तेल कंपनियां इस कटौती का फायदा ग्राहकों को देने के बजाय अपने घाटे को कम करने में इस्तेमाल कर सकती हैं। सरकार ने गुरुवार को कहा कि भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह की कमी नहीं है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamilnadu: हर विधायक को मिलेगी नई कार, Rs 75,000 मासिक भत्ता, MLAs पर मेहरबान हुए CM विजय

Tamilnadu: हर विधायक को मिलेगी नई कार, Rs 75,000 मासिक भत्ता, MLAs पर मेहरबान हुए CM विजय

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी