Seema Haider News : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर के बचाव में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह उतर आए हैं। एपी सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में कहा कि सीमा हैदर को भारतीय नगारिकता मिलनी चाहिए। वह पाकिस्तान से सचिन मीणा की पत्नी बनकर आई है। हमें इस बात का गौर करना चाहिए। वरिष्ठ वकील ने कहा कि सरकार नार्को, पॉलीग्राफ सहित जितने तरह की जांच हो सकती है, सब करा ले, लेकिन वह सीमा को नागरिकता दे दे। भारत आने के बाद वह परेशान और दुखी है। उसने प्यार के लिए ही इतना बड़ा कदम उठाया। बता दें कि एपी सिंह ने ही सीमा को नागरिकता देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास अर्जी लगाई है।
सीमा हैदर से यूपी एटीएस पूछताछ कर चुकी है।
बच्चों का भी DNA जांच करा ले सरकार-एपी सिंह
एपी सिंह ने कहा कि यहां सरकारी प्रयास हो रहे हैं कि उसे डिपोर्ट कर दिया जाए। वहां पाकिस्तान में उसकी हत्या हो सकती है। यूपी एटीएस कई घंटे की पूछताछ कर चुकी है। क्या बिना जांच किए सीमा को नागरिकता देना ठीक होगा? इस सवाल पर एपी सिंह ने कहा कि हमने ये कहा है कि जांच कराइए। आप एटीएस, एनआईए, रॉ, सीबीआई से कराइए। लाई डिटेक्टर, ब्रेन मैपिंग, पॉलिग्राफी टेस्ट कराइए। बच्चों पर लोग शक कर रहे हैं, डीएनए टेस्ट कराइए।
'सामी को नागरिकता तो सीमा को क्यों नहीं?'
पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप में सीमा हैदर से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। अब सीमा ने भारतीय नागरिकता की मांग की है। उनके वकील एपी सिंह ने याचिका दायर किया है और यह दावा किया है कि अगर सिंगर अदनान सामी को पाकिस्तानी मूल का होने के बाद भारत में नागरिकता मिल सकती है, तो सीमा को क्यों नहीं? पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली सीमा नोएडा के निवासी सचिन मीणा से मोहब्बत के दावे करती हैं। उनका कहना है कि वो भारत की नागरिकता हासिल करके सचिन के साथ जीना चाहती हैं। आपको हम ये समझाते हैं कि सीमा हैदर के पास भारतीय नागरिकता हासिल करने के क्या-क्या विकल्प हैं।
भारत में 11 से 15 साल रहना होगा
कानूनी जानकारों का मानना है कि यदि भारत में कोई विदेशी 11 से 15 वर्ष से रह रहा हो, तो वो भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए योग्य होगा। इसमें अहम बात ये है कि उस विदेश की नागरिकता तभी मिलेगी, जब वो देश में गैर कानूनी तरीके से नहीं, बल्कि कानूनी प्रावधानों के तहत आया हो। ऐसे में ये विकल्प भी सीमा के लिए वैध नहीं होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
