Naxalites: छत्तीसगढ़ सुकमा में 8 लाख के इनामी बंडू समेत नौ नक्सलियों ने किया 'आत्मसमर्पण'

Chhattisgarh Naxal Operation: नक्सली बंडू उर्फ बंडी मड़काम पीएलजीए बटालियन नंबर एक का सदस्य है तथा उसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम है।अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मासे और पदाम सम्मी के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है।

Chhattisgarh Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में छह महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली बंडू भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से सात के सिर पर पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम है।

Chhattisgarh Naxal

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का आत्मसमर्पण (फाइल फोटो)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नौ नक्सलियों बंडू उर्फ बंडी मड़काम , मासे उर्फ वेट्टी कन्नी , पदाम सम्मी , माड़वी हुंगा उर्फ कुव्वेर हुंगा , पुनेम मगंडी , कड़ती विज्जे उर्फ जयो , मड़कम शांति , मुचाकी मासे और कड़ती हिड़िया ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

End of Feed