कालिंदी एक्सप्रेस मामला: NIA ने शुरू की जांच, दो कुख्यात अपराधियों समेत 6 हिरासत में, मोबाइल टावरों का मांगा डेटा

कानपुर जिले में रविवार रात प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। इसके तहत अज्ञात लोगों ने पटरी पर रसोई गैस सिलिंडर रख दिया था।

Kalindi Express Train Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रसोई गैस सिलिंडर और अन्य विस्फोटक सामग्री रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश के मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने आज दोपहर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) भी टीम के साथ पहुंचे। टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेल पटरी और उसके आसपास के इलाके का सर्वेक्षण किया। एनआईए की टीम सोमवार रात को ही कानपुर पहुंच गई थी।

Kalindi Express Train

कालिंदी एक्सप्रेस मामले में जांच तेज

कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश

कानपुर जिले में रविवार रात प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। इसके तहत अज्ञात लोगों ने पटरी पर रसोई गैस सिलिंडर रख दिया था। इसे देखकर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा दी और सिलिंडर उससे टकराकर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि सिलिंडर इंजन में फंसकर फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटनास्थल के पास क्षतिग्रस्त सिलिंडर के अलावा पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस सहित कई संदेहास्पद चीजें भी बरामद की गई हैं।

End of Feed