देश

NIA का बड़ा एक्शन: UP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 12 लोकेशन पर छापेमारी, हथियारों के सिंडिकेट पर प्रहार; निशाने पर पाकिस्तानी नेटवर्क

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह देश के चार बड़े राज्यों, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत कुल 12 संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। यह पूरा सर्च ऑपरेशन सीमा पार से भारत में अवैध रूप से भेजे जा रहे अत्याधुनिक हथियारों और आईईडी (IED) के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए चलाया जा रहा है।

Image

NIA की 12 लोकेशन पर छापेमारी की। ANI

Photo : ANI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह से देश के चार बड़े राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा पार से भारत में हथियारों और आईईडी (IED) की अवैध सप्लाई के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एनआईए की टीमें तड़के से ही ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

सीमा पार से आ रहे अत्याधुनिक हथियार और आईईडी

देश की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने और आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए शुरू किए गए इस तलाशी अभियान के तहत एनआईए की अलग-अलग टीमें कुल 12 लोकेशन पर संदिग्धों के ठिकानों को खंंगाला। जांच एजेंसी को मिले खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, सीमा पार से भारत में बड़े पैमाने पर अत्याधुनिक हथियार और आईईडी भेजे जा रहे हैं।

इस अवैध सप्लाई और तस्करी के लिए मुख्य रूप से ड्रोन (Drones) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही सीमा पार बैठे आकाओं द्वारा अन्य खुफिया तरीकों और रास्तों से भी हथियारों को भारतीय क्षेत्र में डिलीवर किया जा रहा है, जिसका मुख्य मकसद देश की शांति, सुरक्षा और स्थिरता को भंग करना है।

इन राज्यों में हुई छापेमारी

इस बड़े सिंडिकेट पर नकेल कसने के लिए एनआईए ने चार राज्यों में एक साथ दबिश दी है, जिसमें सबसे बड़ी कार्रवाई उत्तर प्रदेश में चल रही है जहां कुल 5 जगहों पर छापेमारी जारी है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 3 ठिकानों, रेगिस्तानी व सीमावर्ती राज्य राजस्थान में 2 जगहों और बिहार में भी 2 ठिकानों पर संदिग्धों के घरों और परिसरों की सघन तलाशी ली जा रही है। आज सुबह से जारी इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस बल भी एनआईए की टीमों को पूरा सहयोग दे रहा है। हालांकि सुरक्षा और गोपनीयता के कारणों से अभी संदिग्धों के नामों या बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इस बड़ी कार्रवाई से सीमा पार के हथियारों वाले सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article