देश

Nabha Jail Break: NIA के हत्थे चढ़ा कुख्यात खालिस्तानी कश्मीर सिंह गलवड्डी, 2016 में नाभा जेल से हुआ था फरार

Kashmir Singh Gulwaddi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए ने रविवार को फरार चल रहे कुख्यात खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह गलवड्डी को गिरफ्तार किया। गलवड्डी बब्बर खालसा के आतंवकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी माना जाता है।

Image

नाभा जेल से फरार हुआ था गुलवड्डी।

Kashmir Singh Gulwaddi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए ने रविवार को फरार चल रहे कुख्यात खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह गलवड्डी को गिरफ्तार किया। गलवड्डी बब्बर खालसा के आतंवकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी माना जाता है। 2016 में नाभा जेल से फरार होने वाले दुर्दांत अपराधियों में गलवड्डी भी शामिल था।

बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार

जांच एजेंसी ने गलवड्डी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया। गलवड्डी लुधियाना का रहने वाला है। NIA खालिस्तानी साजिश मामले की जांच कर रही थी। जांच एजेंसी का कहना है कि नाभा जेल से निकलने के बाद वह रिंदा सहित खालिस्तानी आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था।

खालिस्तानियों की कर रहा था मदद

वह खालिस्तानी आतंकवादियों को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने सहित उन्हें आर्थिक मदद देने में संलिप्त था। खालिस्तान के कई गुर्गे पंजाब में आपराधिक हमलों के अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे। एनआईए पंजाब में हुए हमलों की जांच कर रही थी कि इसी दौरान गलवड्डी उनके हाथ चढ़ गया।

10 लाख रुपए का इनाम घोषित था

जांच एजेंसी ने 2022 में आतंकवादी साजिश के एक मामले में गलवड्डी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था। एनआईए ने उसके सिर पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!