NIA Raids in Jammu Kashmir: आतंकी साजिश के एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 20 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी द्वारा आतंकी साजिश के एक मामले की जांच के सिलसिले में ये तलाशी ली जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नौ, बिहार में आठ, उत्तर प्रदेश में दो और कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।
