देश

आतंकी साजिश मामले में NIA की छापेमारी, 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 20 जगहों पर तलाशी अभियान

अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नौ, बिहार में आठ, उत्तर प्रदेश में दो और कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

Image

टेरर फंडिंग में NIA की छापेमारी (File Photo: ANI_

NIA Raids in Jammu Kashmir: आतंकी साजिश के एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 20 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी द्वारा आतंकी साजिश के एक मामले की जांच के सिलसिले में ये तलाशी ली जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नौ, बिहार में आठ, उत्तर प्रदेश में दो और कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article