थोड़ी देर में भारत पहुंच सकता है तहव्वुर राणा, NIA कोर्ट में होगी पेशी, अलर्ट पर SWAT टीम

Tahawwur Rana Case : इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए अधिकारियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की SWAT टीम तैनात रहेगी। साथ ही दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कमांडो तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट की बाहरी सुरक्षा में सीएपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं।

Tahawwur Rana Case : मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा थोड़े समय बाद दिल्ली पहुंच सकता है। एनआईए की टीम उसे अमेरिका से लेकर भारत आ रही है। रास्ते में विमान में ईंधन भरवाने की वजह से पहुंचने में देरी हुई है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से पहले कहा गया कि उसे लेकर आने वाली विमान की लैंडिंग गुरुवार सुबह होगी। सूत्रों का कहना है कि राणा को आज ही NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां जांच एजेंसी उसकी हिरासत मांगेगी। बता दें कि मुंबई आतंकी हमला मामले में एनआईए ने 2009 में मुकदमा दर्ज किया था और उसमें डेविड हेडली, राणा सहित 11 लोगों के नाम हैं। राणा के पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की SWAT टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

NIA team

मुंबई हमले का मास्टमाइंड है तहव्वुर राणा।

मुकदमा चलाने की मंजूरी मिली

राणा के खिलाफ मुकदमा चलाने की आधिकारिक मंजूरी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को मिल गई है। यह मंजूरी कानून मंत्रालय से मिली है। एनआईए राणा से पूछताछ कर अपना चार्जशीट दाखिल करेगी। सूत्रों के मुताबिक एनआईए को मुकदमा चलाने की अनुमति गुरुवार शाम साढ़े चार बजे मिली। खास बात यह है कि मुकदमे की कार्यवाही को आगे बढ़ाने और एनआईए को कानूनी सहायता देने के लिए दो पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक और एक पुलिस अधीधक जांच एजेसी का सहयोग करेंगे।

SWAT टीम करेगी NIA टीम की सुरक्षा

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए अधिकारियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की SWAT टीम तैनात रहेगी। साथ ही दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कमांडो तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट की बाहरी सुरक्षा में सीएपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं। कोर्ट में तहव्वुर राणा के केस में एनआईए का पक्ष नरेंद्र मान रखेंगे। मान इस केस में विशेष सरकारी वकील होंगे। राणा केस की सुनवाई दिल्ली में एनआईए के स्पेशल एवं अपीलीय कोर्ट में होगी।

End of Feed