NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में सीमापार घुसपैठ से जुड़े मामलों से संबंधित जांच में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने जम्मू में 12 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने खुद इसकी जानकारी दी।
एनआईए (फाइल फोटो)
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिबंधित संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े सक्रिय आतंकवादियों के अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के जरिए भारत में घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि इन घुसपैठों को जम्मू क्षेत्रों के गांवों में रहने वाले ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य आतंकी सहयोगियों ने आसान बनाया था। यह तमाम लोग आतंकवादियों को रसद, भोजन, आश्रय और नकद उपलब्ध कराने का काम करते थे।
इससे पहले 13 दिसंबर 2024 को एनआईए ने छापेमारी की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों समेत कुल 19 स्थानों पर रेड डाली गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के रियासी, बड़गाम, अनंतनाग और बारामुला जिलों में छापेमारी की गई थी। एनआईए ने 21 नवंबर 2024 को भी जम्मू के कई इलाकों में छापेमारी की थी।
