ताजा खबर 19 मार्च 2025 हिंदी समाचार Updates: सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सफल धरती वापसी...क्या केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ेगी?
हिंदी न्यूज़, 19 मार्च 2025 ताजा खबर और मुख्य समाचार: 9 महीने अंतरिक्ष में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स मंगलवार को धरती पर लौट आए। नौ महीने से भी अधिक समय पहले एक असफल परीक्षण उड़ान से शुरू हुई कहानी एक अलग यात्रा से समाप्त हुई। इन्हें लेने के लिए स्पेसएक्स का ड्रैगन फाल्कन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ओवल ऑफिस से अपने रूसी समकक्ष, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि कॉल सुबह 10:00 बजे शुरू हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से अपने रूसी समकक्ष, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। उधर, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार को एक नाव पलट गई। नाव में सवार तीन महिलाएं और चार बच्चे डूब गए और 8 अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। बाकी श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें।
ताजा खबर 19 मार्च 2025 हिंदी समाचार Updates: सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सफल धरती वापसी...क्या केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ेगी?
मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की रिपोर्टों पर नागपुर कमिश्नर का बयान
'भाजपा को महाकुंभ से लापता 1,000 श्रद्धालुओं को ढूंढना चाहिए'
क्या केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ेगी?
यूट्यूबर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
रूस-यूक्रेन युद्ध : थरूर ने की PM मोदी के रुख की तारीफ
पाकिस्तानी एजेंट को रक्षा संबंधी गोपनीय जानकारी लीक कर रहा था
बिहार में कांग्रेस का दलित दांव!
बिहार विधानसभा में दिखा अजब नजारा
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता का नया दौर जारी
पर्दे के पीछे से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस: निशिकांत दुबे
एलआईसी एजेंट का विषय संसद में उठाऊंगा: राहुल
मऊगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तबादला
बिरला की अपील: कार्यस्थगन प्रस्ताव की गंभीरता को कम नहीं करें सदस्य
बिरला ने सदस्यों से यह भी कहा कि वे सदन में नोटिस आने से पहले उसे मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित नहीं करें। उन्होंने अपने कुछ पूर्ववर्ती अध्यक्षों द्वारा दी गई व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा, ‘कार्यस्थगन प्रस्ताव बहुत ही असाधारण प्रावधान है जो सरकार का ध्यान तत्काल एवं लोक महत्व के मामलों की ओर आकर्षित करने के लिए लाया जाता है। इससे जुड़ा विषय तत्काल और सार्वजनिक महत्व का होना चाहिए। उनका कहना था कि यह तब तक स्वीकार नहीं होता, जब तक सरकार संविधान और कानून द्वारा प्रदत्त उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में विफल नहीं हो। बिरला के अनुसार, कई सदस्य रोजाना नोटिस देते हैं और कई बार तो राज्य के विषयों पर नोटिस देते हैं।
बिहार: जमीन के बदले नौकरी घोटाले में ईडी के समक्ष पेश हुए लालू
तुर्की पुलिस ने राष्ट्रपति एर्दोआन के प्रतिद्वंद्वी इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को गिरफ्तार किया
तुर्की के मेयर गिरफ्तार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में आज सुनवाई, हिंदू पक्ष को न्याय की उम्मीद
होंडुरास में विमान दुर्घटना में संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो समेत 12 लोगों की मौत
आतंकवादी घुसपैठ मामले में एनआईए ने जम्मू में 12 स्थानों पर छापे मारे
अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि घुसपैठ कराने में जम्मू क्षेत्र के गांवों में मौजूद आतंकवादियों के मददगारों ने मदद की।
