आतंकवाद फैलाने के मामले में NIA की 19 जगहों पर छापेमारी...आतंकी कमरूज जमान को आजीवन कारावास

एनआईए ने आज जम्मू-कश्मीर, असम, महाराष्ट्र, यूपी और गुजरात में 19 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

NIA Raids in 19 Locations: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी प्रचार प्रसार से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने व्यापक छापेमारी की है। एनआईए ने आज जम्मू-कश्मीर, असम, महाराष्ट्र, यूपी और गुजरात में 19 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

NIA raids

NIA की छापेमारी (file photo)

NIA ने महाराष्ट्र के अमरावती, अहमदनगर और भिवंडी में छापे की कार्रवाई की। अमरावती से एक शख्स को एजेंसी ने हिरासत में लिया है। वहीं, भिवंडी से भी 45 वर्षीय एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। इनके जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े होने का आरोप है।

End of Feed