NIA ने ULFA(I) प्रमुख परेश बरुआ समेत 5 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट,असम में IED ब्लास्ट की साजिश मामले में कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने असम में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद होने के मामले में प्रतिबंधित संगठन ULFA (I) के प्रमुख परेश बरुआ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को गुवाहाटी की विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर IED लगाने के मामले में ULFA (I) के प्रमुख परेश बरुआ समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह IED 15 अगस्त 2024 को गुवाहाटी के पानबाजार इलाके में मोतीलाल नेहरू रोड पर लगाया गया था।

NIA

एनआईए।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने असम में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद होने के मामले में प्रतिबंधित संगठन ULFA (I) के प्रमुख परेश बरुआ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को गुवाहाटी की विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल की। NIA के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह मामला गुवाहाटी के पानबाजार इलाके में मोतीलाल नेहरू रोड पर लगाए गए IED की बरामदगी से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि ULFA (I) के सदस्यों ने असम में कई जगहों पर IED विस्फोट करने की साजिश रची थी।

End of Feed