NIA का चौंकाने वाला खुलासा, बम बनाने के लिए शिरका- शरबत और रोज वाटर कोड वर्ड इस्तेमाल कर रहे थे ISIS आतंकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 12:51 PM IST

ISIS Pune Module: आतंकी हमले के लिए महाराष्ट्र, गोवा, केरला और कर्नाटक जैसे राज्यों की रेकी की हुई थी। रेकी के लिए एक आतंकी ने लाखों रुपए की कीमत की हिमालयन बाइक का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी के लिए ड्रोन खरीद कर उसका इस्तेमाल किया गया था।

ISIS Pune Module: आतंकी संगठन ISIS को लेकर नेशनल इन्वेटिगेशन एजेंसी (NIA) ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एनआईए ने ISIS के पुणे मॉड्यूल पर अदालत में दाखिल चार्जशीट में कहा है कि आतंकी 'शिरका' 'शरबत' और 'रोज वाटर' कोड वर्ड से बम बनाकर कई राज्यों में बम धमाके करने का प्लान बना रहे थे। इतना ही नहीं इस मॉड्यूल से जुड़े आतंकी वेल क्वालिफाइड और नामी कंपनियों में काम करने वाले थे।

NIA

एनआईए का चौंकाने वाला खुलासा

बता दें, NIA ने ISIS से जुड़े 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें कहा गया है कि आतंकियों ने बम बनाने वाले मैटेरियल को कोड नेम दिया हुआ था। इसमें शिरका का मतलब sulfuric acid H2so4, रोड वॉटर का मतलब Acetone और शरबत का मतलब Hydrogen Peroxide था।

End of Feed