NIA का खुलासा: गैंगस्टरों और खालिस्तानियों में हुई सांठगांठ, ISI मुहैया करा रहा अपना नेटवर्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 11:17 PM IST

NIA Chargesheet Khalistan: एनआईए ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि गैंगस्टरों ने अत्याधुनिक हथियार हासिल करने के लिए खालिस्तानी संगठनों से हाथ मिलाया है। महत्वपूर्ण हस्तियों को निशाना बनाने, हत्या और अपहरण को अंजाम देने के लिए 'मुंबई अंडरवर्ल्ड' की कार्यप्रणाली के साथ समानता रखते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।

NIA Chargesheet Khalistan: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा दिल्ली की एक अदालत में दाखिल आरोपपत्र में बड़ा खुलासा किया गया है। इस आरोप पत्र में बताया गया है कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) कैसे खालिस्तीनी आतंकवादियों को अपना आपराधिक नेटवर्क उपलब्ध करा रही है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल कर दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी हमलों और लक्षित हत्याओं की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने का काम किया जा रहा है।

Khalistan

खालिस्तान

NIA चार्जशीट में यह भी बताया गया है ISI ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह, लखबीर सिंह, अर्शदीप को कैसे अपना नेटवर्क उपलब्ध कराया था। इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा पंजाब व अन्य पड़ोसी राज्यों के बेरोजगार युवाओं को सनसनीखेज और भयावह वारदात को अंजाम देने के लिए या तो बड़ी रकम की पेशकश की जाती है या फिर उन्हें विदेश में बसाने का वादा किया जाता है। आरोप लगाया गया है कि प्रोफाइल हत्याएं 20वीं सदी के आखिरी दशकों में तत्कालीन बॉम्बे अंडरवर्ल्ड आतंकी हमलों की तरह की गईं।

End of Feed