देश

उत्तराखंड:पखराउ टाइगर सफारी के निर्माण पर NGT ने लगाई अंतरिम रोक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 03:12 PM IST

Uttarakhand: एनजीटी ने उत्तराखंड में पखराउ टाइगर सफारी निर्माण पर अंतरिम रोक लगा दी है। उसने यह कदम कालागढ़ टाइगर रिजर्व डिवीजन के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 600 पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने की खबर आने के बाद उठाया है। एनजीटी ने इस संबंध में एक तीन सदस्यीय समिति का भी गठन कर दिया है।

Image

राष्ट्रीय हरित अधिकरण

KEY HIGHLIGHTS
  • एनजीटी द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति पूरे मामले पर जल्द रिपोर्ट सौपेगी।
  • अतिरिक्त पेड़ों के काटने का मामला सामने आया है।
  • उत्तराखंड में बन रहा है टाइगर सफारी पार्क।

Uttarakhand: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कालागढ़ टाइगर रिजर्व डिवीजन के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 600 पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने की खबर पर गौर करने के बाद उत्तराखंड में पखराउ टाइगर सफारी निर्माण पर अंतरिम रोक लगा दी है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और उसे इस पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

NGT ने क्या कहा

हरित पैनल ने कहा कि इस तरह के उल्लंघन और कानून की उचित प्रक्रिया के बाद बहाल पर्यावरण को नुकसान के लिए जवाबदेही तय करने की जरूरत है। ‘‘तदनुसार, हम उल्लंघनकर्ताओं की पहचान करने और पर्यावरण की बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए डीजी, वन विभाग, डीजी वन्यजीव विभाग और डीजी, प्रोजेक्ट टाइगर सहित तीन सदस्यीय समिति का गठन करते हैं।पीठ ने कहा, ‘‘विशिष्ट सिफारिशों के साथ इसकी रिपोर्ट सचिव, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (पर्यावरण और वन मंत्रालय) को एक महीने के भीतर प्रस्तुत की जा सकती है और अगले एक महीने के भीतर मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कदमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। तब तक परियोजना की अनुमति नहीं दी जा सकती है। ’’

क्या है मामला

एनजीटी का यह आदेश उस खबर पर संज्ञान लेने के बाद आया है कि उत्तराखंड में कालागढ़ टाइगर रिजर्व डिवीजन में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 600 पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है।इसने यह भी नोट किया कि भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) को अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की स्थिति का आकलन करने के लिए कहा गया था।एफएसआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग में टाइगर सफारी शुरू करने के लिए 6,000 से अधिक पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया था।

उत्तराखंड वन विभाग ने टाइगर सफारी परियोजना के लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की मंजूरी लेते हुए कहा था कि इस प्रक्रिया में केवल 163 पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन एफएसआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कालागढ़ वन मंडल के पखराउ में टाइगर सफारी परियोजना के लिए 163 के स्थान पर 16.21 हेक्टेयर भूमि में 6,093 पेड़ काटे गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें