देश

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की फिर टली सुनवाई, अब 20 मार्च को होगी सुनवाई

Rahul Gandhi Defamation Case: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एक विशेष अदालत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जारी मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को एक बार फिर टल गई। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Defamation Case: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एक विशेष अदालत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जारी मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को एक बार फिर टल गई। सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में परिवादी और गवाह दोनों अनुपस्थित रहे, जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च के लिए निर्धारित कर दी।

वादी के वकील संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को उपरोक्त मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन वादी और गवाह के अदालत में समय से न पहुंचने के कारण सुनवाई टाल दी गई। मामला वर्ष 2018 का है।

क्या है पूरा मामला?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता विजय मिश्रा ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। पांच वर्ष की कानूनी प्रक्रिया के बाद दिसंबर 2023 में अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया था और राहुल ने फरवरी 2024 में अदालत में आत्मसर्मपण किया था। विशेष न्यायाधीश ने राहुल को 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article