देश

पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबर झूठी, जल्द ही ये सभी नागरिक लौट जाएंगे अपने मुल्क: सीएम फडणवीस

Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबर को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। उन्होंने गृह मंत्री के तौर पर स्पष्ट किया कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Image

पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबर झूठी: सीएम फडणवीस

Photo : ANI

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबर को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। उन्होंने गृह मंत्री के तौर पर स्पष्ट किया कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही ये सभी नागरिक पाकिस्तान लौट जाएंगे।

पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की अफवाहें गलत: फडणवीस

मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक बयान में कहा कि 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की अफवाहें गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सभी का पता लगा लिया गया है। उन्हें देश से बाहर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को यहां रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि आज शाम या कल सुबह तक वे अपने देश वापस चले जाएंगे। उन्होंने लोगों से ऐसी भ्रामक खबरें न फैलाने की अपील की और स्थिति पर सरकार की पूरी नजर होने का आश्वासन दिया। यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब कुछ खबरों में दावा किया गया कि महाराष्ट्र में 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता हो गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने तुरंत स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि सभी नागरिकों का रिकॉर्ड मौजूद है और उनकी वापसी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

सरकार ने इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। इसके अलावा प्रशासन ने इन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उनके निवास संबंधी जांच पूरी कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये नागरिक विभिन्न कारणों से भारत आए थे, और अब पहलगाम अटैक के बाद इन्हें वापस भेजा जा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article