News Ki Pathshala: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का Live Test, चमत्कार कर पाए 'सरकार' या फिर हो गए फेल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 11:10 PM IST

News Ki Pathshala: स्वयंभू धर्मगुरु धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है, आजकल काफी चर्चाओं में हैं। अंधविश्वास से लड़ने वाले महाराष्ट्र के एक संगठन ने धीरेंद्र शास्त्री को सत्संग में अपनी चमत्कारी शक्तियों को साबित करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद से वो चर्चा में हैं। न्यूज की पाठशाला में सुशांत सिन्हा के साथ देखिए बागेश्वर धाम वाले बाबा का सबसे बड़ा TEST LIVE..

News Ki Pathshala: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकर काफी चर्चाओं में हैं। चर्चा उनकी चमत्कारों को लेकर है। हालांकि बागेश्वर धाम बाबा का दावा है कि वो चमत्कार नहीं करते हैं, उनके ईष्ट देव चमत्कार करते हैं। अंधविश्वास से लड़ने वाले महाराष्ट्र के एक संगठन ने धीरेंद्र शास्त्री को सत्संग में अपनी चमत्कारी शक्तियों को साबित करने की चुनौती दी थी। उसने कई आरोप भी लगाए थे। जिस पर वार-पलटवार जारी है। इसी को लेकर बागेश्वर धाम वाले बाबा का लाइव टेस्ट किया गया। ताकि यह साबित हो सके कि वो चमत्कार करते हैं या फिर अंधविश्वास फैलाते हैं।

क्या थी प्रक्रिया

एक महिला पत्रकार को रैंडमली सेलेक्ट किया गया, वो भीड़ के बीच किसी व्यक्ति को चुनने के लिए गई, वहां लाखों लोग बैठे थे, किसी को पता नहीं था कि वो किसे सेलेक्ट करेगी। लाखों की भीड़ के बीच महिला पत्रकार एक महिला को ढूंढ कर लाई।

End of Feed