खाटू श्याम के करीब तक जाएगी यह नई ट्रेन, दिल्ली से जैसलमेर तक की हुई सीधी कनेक्टिविटी, जानें रूट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 10:55 AM IST

New Train To Khatu Shyam : रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन हर रोज दिल्ली स्टेशन से सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर जैसलमेर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, नीम का थाना होते हुए दिन के 12 बजकर 59 मिनट पर रींगस जंक्शन पहुंचेगी। रींगस से खाटू श्याम की दूरी करीब 18 किलोमीटर है।

New Train To Khatu Shyam : भगवान खाटू श्याम के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां जाना और आसान हो गया है। दिल्ली-हरियाणा से खाटू श्याम तक जाने के लिए अब सीधी ट्रेन मिलेगी। रेलवे शुक्रवार से रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन दिल्ली से जैसलमेर सातों दिन चलेगी। जैसलमेर से दिल्ली को जोड़ने वाली यह नई ट्रेन है। इससे पहले दिल्ली से जैसलमेर जाने वाले यात्रियों को जयपुर जाकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी

New Train To Khatu Shyam

रींगस स्टेशन पर होगा ट्रेन का ठहराव।

दिल्ली से 8.55 बजे होगी रवाना

रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन हर रोज दिल्ली स्टेशन से सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर जैसलमेर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, नीम का थाना होते हुए दिन के 12 बजकर 59 मिनट पर रींगस जंक्शन पहुंचेगी। रींगस से खाटू श्याम की दूरी करीब 18 किलोमीटर है।

End of Feed