देश

New Governor: 10 राज्यों के गवर्नर बदले, संतोष गंगवार झारखंड के बने राज्यपाल तो गुलाब चंद कटारिया को पंजाब की कमान

Governors Change: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है।

Image

10 राज्यों के गवर्नर बदले

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं
झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल होंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान झारखंड पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे वहीं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे, संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बने असम के राज्यपाल

बयान में कहा गया कि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है वहीं हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।

रमन डेका को छत्तीसगढ़ का बनाया गया राज्यपाल

रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं के कैलाशनाथन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article