दुश्मनों की नींद उड़ा देगी भारतीय सेना, ड्रोन के खतरों से चुटकी में निपटेगा आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम

Indian Army Plan for Future: भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली में नया युग आ चुका है। ड्रोन खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने का सिलसिला जारी है। नई तकनीकों में ऑटोलोडर और वीडियो इंटरफेस जैसी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं, जिससे सैनिकों का प्रशिक्षण अधिक प्रभावी होगा।

नई दिल्ली: भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence System) लगातार आधुनिक हो रही है। बदलते वैश्विक परिदृश्य और हाल के युद्धों से मिले अनुभवों के आधार पर, भारतीय सेना अब अत्याधुनिक ड्रोन और काउंटर-ड्रोन तकनीकों को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Indian Army's air defence

भारतीय सेना अब वायु रक्षा प्रणाली को कई स्तरों पर मजबूत कर रही है।

ड्रोन हमलों का बढ़ता खतरा

हाल के वर्षों में सऊदी अरामको (2019), ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की ड्रोन हत्या (2020), जम्मू एयरबेस हमला (2021), और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे उदाहरणों ने दिखाया कि ड्रोन युद्ध की रणनीति को पूरी तरह से बदल सकते हैं। इन घटनाओं ने भारतीय सेना को भी सतर्क कर दिया है और अब सेना वायु रक्षा प्रणालियों को अधिक प्रभावी बनाने में जुटी है।

End of Feed