Eknath Shinde Statement: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले ,कितना जलोगे ,कितना जलोगे ,एक दिन जलकर खाक हो जाओगे... नागपुर में एकनाथ शिंदे ने अपने एक ही बयान से उद्धव ठाकरे पर हमले के साथ..देवेंद्र फडणवीस को इशारों में चेतावनी भी दे दी। एकनाथ शिंदे ने कहा-मुझे हल्के में लिया..मैंने तांगा पलट दिया 2022 में..मैं बालासाहेब और दिघे का शिष्य हूं..मैंने पहले ही कहा था..अब समझने वाले समझ ले..Double Engine की सरकार बनानी थी..वो फड़नवीस के साथ बनाई।
गौर हो कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज नागपुर के दौरे पर है इस दौरान उन्होंने उद्धव गुट पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कितना जलोगे ,कितना जलोगे ,एक दिन जलकर खाक हो जाओगे...
'कितना जलोगे ,कितना जलोगे..एक दिन जलकर खाक हो जाओगे'
नागपुर में एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे हलके में मत लेना, हलके में जब लिया 2022 टांगा पलटी कर दिया ,सरकार को बदल दिया, जनता के मन की सरकार को लाया ,मैंने कहा था 200 से ज्यादा सीट लाऊंगा ,232 सीट लाया, इसलिए मुझे हलके में मत लेना..ये इशारा जिनको समझना है समझ ले रोज आरोप लगा रहे..सब पर आरोप लगाया..कितना जलोगे ,कितना जलोगे..एक दिन जलकर खाक हो जाओगे।
